सरल रेखीय या एक विमीय गति (One Dimensional Motion) गति में कण एक सीधी रेखा में गतिमान होता है। सरल रेखीय गति में कण की गति का पथ निर्देशांक-निकाय के एक अक्ष (x, y, z में से एक अक्ष ) के अनुदिश मानते है। कण की प्रारंभिक स्थिति को हम x-अक्ष के मूल बिन्दु O पर मानते है। मूल बिन्दु O के दांयी ओर के निर्देशांक को हम धनात्मक तथा बांयी ओर के निर्देशांक को हम मानते है। सरल रेखीय गति में कण द्वारा तय की गई कुल लंबाई पथ-लंबाई कहलाती है। पथ-लंबाई एक अदिश राशि है।