पर्यावरण विज्ञान एक ऐसा विषय है जो मानव के जीवन और उसके विकास को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है।
पर्यावरण का मतलब हमारे आस-पास के वातावरण से है। यह अनेक तत्वों से मिलकर बना एक समूह है, जिसमें सभी तत्व प्राकृतिक संतुलन में रहते हुए वातावरण का निर्माण करते हैं। मुख्यतः पर्यावरण के प्रमुख घटकों में हवा, पानी, मिट्टी, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, प्रदूषण कम करना, प्रकृति की संतुलन समेत समस्त मुद्दों का समाधान होता है।
पर्यावरण विज्ञान क्या है?
पर्यावरण विज्ञान पर्यावरणीय व्यवस्था के अध्ययन के लिए समन्वित, परिमाणात्मक और अन्तरविषयक दृष्टिकोण उपलब्ध कराता है।
भूगर्भ, भूजल, मिट्टी विज्ञान, पेड़-पौधे, रासायनिक और जैविक घटकों का अध्ययन पर्यावरण विज्ञान में शामिल है।
पर्यावरण विज्ञान का महत्व
पर्यावरण विज्ञान में प्रकृति को संतुलित और वातावरण को शुद्ध रखने के बारे में पढ़ाया जाता है। पर्यावरण विज्ञान में लोगों और वातावरण पर पड़ने वाले असर को समझना और इसका समाधान करने पर विचार करना महत्वपूर्ण माना जाता है।
पर्यावरण विज्ञान के विषय क्षेत्र
पर्यावरण विज्ञान के अध्ययन के लिए विषय क्षेत्र निम्नलिखित हैं-
- पर्यावरण, विकास और समाज
- धरती और वायुमंडलीय विज्ञान
- इंट्रोडक्शन टू एग्रीकल्चर एंड फूड सिस्टम
- इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट
- पर्यावरण जीव विज्ञान
- प्रैक्टिसिंग आर्कियोलॉजी: मेथड्स एंड एप्रोचेज
- सस्टेनेबल डेवलपमेंट
- इवोल्यूशनरी बायलॉजी
- एनवायरनमेंट: साइंस ऐंड सोसाइटी
- सस्टेनेबल रिसोर्स मैनेजमेंट
- इंट्रोडक्शन टू ग्लोबल डेवलपमेंट