n
सौरमंडल सूर्य, ग्रह, उपग्रह, धूमकेतु, उल्कापिंड आदि खगोलीय पिंडों का समूह है; जो आकाशगंगा निहारिका में स्थित है।
nnnn
सूर्य
nnnn
सूर्य सौरमंडल का एकमात्र तारा है। यह पृथ्वी के सबसे निकटतम तारा है। सूर्य, जलती हुई गैसों का एक विराट पिंड है। इसकी सतह सदैव अशांत एवं अस्थिर रहती है। सौरमंडल में स्थित सभी पिंडों में से सूर्य में सबसे अधिक हाइड्रोजन एवं हीलियम है । सौरमंडल के लिए सूर्य प्रकाश एवं उष्मा का एकमात्र स्रोत है। इसका गुरुत्वाकर्षण सौरमंडल को बांधे रखता है।यह पृथ्वी से लगभग 15 करोड किलोमीटर दूरी पर स्थित है। सूर्य की पृथ्वी से दूरी अधिक होने के कारण सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग 8 मिनट 30 सेकंड का समय लगता है। सूर्य की ऊर्जा का स्रोत परमाणु संलयन है।
सौरमंडल में यह सबसे अधिक द्रव्यमान वाला पिंड है और सभी ग्रह इसकी की परिक्रमा करते हैं।
nnnn
सौर हवा
nnnn
सूर्य के वायुमंडल की बाहरी परत किरीट (Corona) से उत्सर्जित होने वाले आवेशित कणों की बौछार को सौर हवा कहते है। यह कण संपूर्ण सौरमंडल में बिखर जाते है। ये कण मुख्यतः इलेक्ट्रॉन और प्रोटोन होते है। सौर हवा द्वारा लाए गए आवेशित कण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के कारण पृथ्वी के निकट विकिरण पट्टियों की ओर धकेल दिए जाते है।
nnnn
सौर चक्र
nnnn
वैज्ञानिक अनुसंधान से ज्ञात हुआ कि हर 11-वर्ष बाद सूर्य की गतिविधियां, जैसे सौर ज्वालाएं, किरीटीय द्रव्मान उत्सर्जन, सौर-धब्बों की संख्या आदि, अपनी चरम अवस्था में आती हैं, जिन्हें सौर चक्र कहा जाता है।
nnnn
सूर्य की संरचना
nnnn
सूर्य सतह एवं वायुमंडल की परतों में होने वाली गतिविधियों का संबंध उसकी आंतरिक संरचना से है। इसके भीतर की विभिन्न गहराइयों से दोलित तरंगें निकलती हैं, जिनके द्वारा वैज्ञानिक सूर्य के आंतरिक रहस्य की जानकारी प्राप्त होती है। सौर-कम्पनविज्ञान द्वारा सूर्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
nnnn
ग्रह
nnnn
अंतर्राष्ट्रीय खगोलशास्त्रीय संघ के अनुसार ग्रहों की संख्या आठ है, जो कि निम्नलिखित है-
nnnn
बुध ग्रह
nnnn
बुध (mercury) सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह है। इसका जो भाग सूर्य के सामने आता है उसका तापमान 427 डिग्री सेल्सियस होता है। यहां वायुमंडल नहीं पाया जाता है। यहां दिन अति गर्म और रातें बर्फीली होती है। यह आंतरिक एवं धरातलीय ग्रह है। यह आकार में सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। इसका पड़ोसी ग्रह शुक्र है। इसको सूर्य की एक परिक्रमा करने में 88 दिन लगते है। यह अपने अक्ष पर 59 दिन में एक घूर्णन पूरा करता है। इसका कोई उपग्रह नहीं है।
nnnn
इसे सूर्यास्त और सूर्योदय के समय क्षितिज के निकट देखा जा सकता है। इसकी सतह पर कई क्रेटर स्थित है। इस ग्रह का आधा भाग काफी उच्च तापमान पर होता है तथा दूसरा भाग काफी न्यून तापमान पर। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके घूर्णन और परिक्रमण काल लगभग एक समान है। इस कारण इसका एक ही भाग सदैव सूर्य की ओर रहता है। इसकी सतह का तापमान +340 डिग्री सेल्सियस से -270 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
nnnn
द्रव्यमान | 0.33×1024 kg |
व्यास | 4879 Km |
सूर्य से दूरी | 57.9 ×106 km |
कक्षीय गति काल | 88 दिन |
घूर्णन गति काल | 1407.6 घंटे |
nnnn
शुक्र ग्रह
nnnn
यह पृथ्वी के सबसे नजदीकी ग्रह है जो पृथ्वी से 40 लाख किलोमीटर दूर है। यह अत्यंत गर्म ग्रह है जिस का तापक्रम 480 डिग्री सेल्सियस है। इसकी सतह चट्टानों व ज्वालामुखी से भरी पड़ी है। आकार व द्रव्यमान में पृथ्वी के लगभग समान होने के कारण इससे पृथ्वी की बहिन भी कहते हैं।
nnnn
शुक्र ग्रह को बादलों से घिरा ग्रह कहते है। इसके चारों ओर सल्फ्यूरिक अम्ल के बादलों का घेरा है। इसमें कुछ मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भी उपस्थित होता है। इसके वायुमंडल में 96{1c181de29e1c3eaf1e8837d311ab63c9659f1da49d314c81adba0b200796c0c9} कार्बन डाइऑक्साइड, 3.5{1c181de29e1c3eaf1e8837d311ab63c9659f1da49d314c81adba0b200796c0c9} नाइट्रोजन और 0.5{1c181de29e1c3eaf1e8837d311ab63c9659f1da49d314c81adba0b200796c0c9} जलवाष्प, सल्फ्यूरिक अम्ल, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, आर्गन इत्यादि। इसके वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता के कारण यह अत्यधिक गर्म ग्रह है।
nnnn
यह सबसे चमकीला ग्रह है जिसके कारण इसे भोर का तारा व सांझ का तारा कहते हैं। शुक्र वास्तव में एक ग्रह है न कि तारा। शुक्र ग्रह को भोर का तारा कहते है। शुक्र ग्रह को हम सूर्योदय से लगभग 3 घंटे पहले देख सकते है यदि वे प्रातः कालीन ग्रह हो।
nnnn
शुक्र ग्रह को सांझ का तारा कहते है। शुक्र वास्तव में एक ग्रह है न कि तारा। शुक्र ग्रह को हम सूर्योस्त के लगभग 3 घंटे पश्चात देख सकते है यदि वो सांय कालीन ग्रह हो।
nnnn
पृथ्वी
nnnn
पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन पाया जाता है। पृथ्वी अपनी अक्ष पर घूमती रहती है जिससे 24 घंटे का दिन व रात का चक्र बनता है। पृथ्वी पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करती है। पृथ्वी अपनी अक्ष पर चक्कर लगाने के साथ-साथ सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है, जिसमें 365 दिन लगते है। पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा चक्कर लगाता है तथा चंद्रमा को एक चक्र पूरा करने में 27.33 दिन रखते है। चंद्रमा पर जल, हवा व जीवन नहीं पाया जाता है
nnnn
मंगल ग्रह (लाल ग्रह)
nnnn
यह पृथ्वी का पड़ोसी ग्रह है। इसे लाल ग्रह भी कहते है। यह अन्य ग्रहों की तुलना में ठंडा है। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना हो सकती है। इसकी मिट्टी में लौह ऑक्साइड की अधिकता के कारण इस कारण इसका रंग रक्ताभ प्रतीत होता है। अतः इसे लाल ग्रह कहते है। मंगल के दो छोटे प्राकृतिक उपग्रह फोबोस एवं डेमोस है। इसके वायुमंडल में 95{1c181de29e1c3eaf1e8837d311ab63c9659f1da49d314c81adba0b200796c0c9} कार्बन डाइऑक्साइड, 3{1c181de29e1c3eaf1e8837d311ab63c9659f1da49d314c81adba0b200796c0c9} नाइट्रोजन तथा 2{1c181de29e1c3eaf1e8837d311ab63c9659f1da49d314c81adba0b200796c0c9} ऑर्गन गैस पाई जाती है मंगल ग्रह पर ज्वालामुखीयों की संख्या अत्यधिक है। यहां सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलंपस मोंस है।
nnnn
शनि ग्रह
nnnn
शनि ग्रह के चारों ओर की वलय वास्तव में हजारों की संख्या में सर्पीली तरंगों की पेटीयां क्या है। इसके चारों ओर गैस व हीमकण के छोटे-छोटे चट्टानों के मलबे का घेरा है। इसमें मुख्यतः हाइड्रोजन व हीलियम गैसें पाई जाती है। इसमें हाइड्रोजन सायनाइड जैसी विषैली गैसे भी पाई जाती है। इसका तापमान 187 डिग्री सेल्सियस होता है।
शनि ग्रह वलयों से घिरा ग्रह कहलाता है। शनि के चारों ओर वलय पाए जाते हैं जिन्हें सामान्य दूरबीन से भी देखा जा सकता है। इन वलयों के किनारे पर परिक्रमा करने वाले इसके कई उपग्रह है। इसकी मुख्य उपग्रह फोबे, टेथिस तथा मिमास है।
nnnn
बृहस्पति ग्रह
nnnn
बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसे अमोनिया के बादलों का गोला भी कहते है, जो अत्यंत तेजी से घूमता रहता है। इसकी सतह भी ठोस नहीं है। इसका प्रसिद्ध लाल धब्बा वास्तव में अशांत बादलों के घेरे में स्थित विशाल चक्रवात है। इसके 16 उपग्रह हैं। गैनिमीड, आयो, यूरोपा, कैलिस्वौ आदि बृहस्पति के प्रमुख उपग्रह है।
nnnn
वरुण ग्रह
nnnn
वरुण, पृथ्वी के मुकाबले बहुत ही छोटा एवं ठंडा ग्रह है। इस पर अत्यधिक अंधकार है। यह सौरमंडल का अंतिम ग्रह है तथा सूर्य से सबसे दूर स्थित है।
nnnn
अरुण ग्रह
nnnn
यह बहुत ही ठंडा ग्रह है। सूर्य से दूरी के दृष्टि से सातवें स्थान पर है। इसकी घूर्णन धूरी सबसे अधिक झुकी हुई है। अरुण (Uranus) ग्रह को हरा ग्रह कहते है। इसके बाहरी वायुमंडल में मीथेन और अमोनिया के बादल उपस्थित रहते है, जिसके कारण यह हरा प्रतीत होता है।
nnnn
उपग्रह
nnnn
ग्रहों के चारों ओर चक्कर लगाने वाले आकाशीय पिंडों को उपग्रह कहते है। पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा है।
nnnn
चंद्रमा
nnnn
पृथ्वी का सबसे नजदीकी गोलाकार आकाशीय पिंड चंद्रमा है। यहां जल एवं वायु का अभाव है। इसलिए यहां जीवन संभव नहीं है। चंद्रमा का धरातल पृथ्वी के धरातल की तरह ही उबड़-खाबड़ है। चंद्रमा की तुलना में पृथ्वी लगभग 81 गुना बड़ी है। चंद्रमा पर दिन में बहुत अधिक गर्मी एवं रात्रि में बहुत अधिक ठंड पड़ती है। इसलिए वहां का वातावरण जीवन के अनुकूल नहीं है। चंद्रमा को अपने अक्ष पर घूमने में लगभग 29 दिन एवं पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने में 27 दिन लगते है।
nnnn
प्लूटो
nnnn
प्लूटो एक बौना ग्रह है। सन् 2006 तक प्लूटो को भी एक ग्रह माना जाता था। लेकिन नए प्रमाणों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संगठन ने प्लूटो को बौने ग्रह का दर्जा दिया गया।
nnnn
n